1 Kings 21:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sunate hee ki nabot patthravah karake maradala gaya haai, ijaebel ne ahab se kaha, uttkar yijraelee nabot kee dakh kee baree ko jise us ne tujhe rupaya lekar dene se bhee inakar kiya tha apane aadhaikar men le, kyonaki nabot jeeavit naheen parantu vah mar gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब ईज़ेबले ने यह सुना तो उसने अहाब से कहा, “नाबोत मर गया। अब तुम जा सकते हो और उस बाग को ले सकते हो जिसे तुम चाहते थे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब ईजेबेल ने सुना कि नाबोत पर पथराव किया गया और वह मर गया, तब उसने अहाब से कहा, ‘उठिए, यिज्रएल-निवासी नाबोत के अंगूर-उद्यान पर अधिकार कीजिए। इस उद्यान को उसने चांदी के सिक्‍के के बदले में आपको देने से इनकार किया था। अब नाबोत जीवित नहीं है, वह मर गया।’
Hindi Bible HHBD
यह सुनते ही कि नाबोत पत्थरवाह करके मारडाला गया है, ईज़ेबेल ने अहाब से कहा, उठकर यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी को जिसे उस ने तुझे रूपया लेकर देने से भी इनकार किया था अपने अधिकार में ले, क्योंकि नाबोत जीवित नहीं परन्तु वह मर गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनते ही कि नाबोत पथराव करके मार डाला गया है, ईज़ेबेल ने अहाब से कहा, “उठकर यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी को जिसे उसने तुझे रुपया लेकर देने से भी इन्कार किया था अपने अधिकार में ले, क्योंकि नाबोत जीवित नहीं परन्तु वह मर गया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा ही ईजेबेल को यह मालूम हुआ कि नाबोथ का पत्थराव किया गया और उसकी मृत्यु हो चुकी है, ईजेबेल ने अहाब से कहा, “उठिए! येज़्रीलवासी नाबोथ की दाख की बारी को अब अपने अधिकार में ले लीजिए. इस दाख की बारी के लिए वह आपसे इसका मूल्य भी स्वीकार करने के लिए तैयार न था, अब वह जीवित नहीं, मर चुका है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनते ही कि नाबोत पथरवाह करके मार डाला गया है, ईजेबेल ने अहाब से कहा, “उठकर यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी को जिसे उसने तुझे रुपया लेकर देने से भी इन्कार किया था अपने अधिकार में ले, क्योंकि नाबोत जीवित नहीं परन्तु वह मर गया है।”