1 Kings 21:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaemaron men rahanevale israaael ke raja ahab se milane ko ja vah to nabot kee dakh kee baree men haai, use apane aadhaikar men lene ko vah vahan gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा, “राजा अहाब के पास शोमरोन को जाओ। अहाब नाबोत के अंगूरों के बाग में होगा। वह वहाँ पर उस बाग को अपना बनाने के लिये होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने कहा, ‘उठ और इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब से मिलने को जा, जिसकी राजधानी सामरी नगर है।’ देख, वह इस समय नाबोत के अंगूर-उद्यान में है। वह उस पर कब्जा करने के लिए गया है।
Hindi Bible HHBD
शोमरोन में रहनेवाले इस्राएल के राजा अहाब से मिलने को जा; वह तो नाबोत की दाख की बारी में है, उसे अपने अधिकार में लेने को वह वहां गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“चल, शोमरोन में रहनेवाले इस्राएल के राजा अहाब से मिलने को जा; वह तो नाबोत की दाख की बारी में है, उसे अपने अधिकार में लेने को वह वहाँ गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जाकर इस्राएल के राजा अहाब से, जो शमरिया में है, भेंटकरो. देखना इस समय वह नाबोथ की दाख की बारी में है, जहां वह उस पर अधिकार करने के लिए गया हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“चल, सामरिया में रहनेवाले इस्राएल के राजा अहाब से मिलने को जा; वह तो नाबोत की दाख की बारी में है, उसे अपने अधिकार में लेने को वह वहाँ गया है।