1 Kings 21:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us se yah kahana, ki yahova yon kahata haai, ki kya too ne ghaat kiya, aur aadhaikaree bhee ban baaitta? fir too us se yah bhee kahana, ki yahova yon kahata haai, ki jis sthan par kutton ne nabot ka lohoo chatta, usee sthan par kutte tera bhee lohoo chattenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहाब से कहो, मैं यहोवा उससे कहता हूँ, ‘अहाब! तुमने नाबोत नामक व्यक्ति को मार डाला है। अब तुम उसकी भूमि ले रहे हो। अत: मैं तुमसे कहता हूँ, तुम भी उसी स्थान पर मरोगे जिस स्थान पर नाबोत मरा। जिन कुत्तों ने नाबोत के खून को चाटा, वे ही तुम्हारा खून उस स्थान पर चाटेंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उससे यह कहना: “प्रभु यों कहता है: तूने हत्या की, और कब्जा किया।” तू उससे यह भी कहना: “प्रभु यों कहता है: जिस स्थान पर कुत्तों ने नाबोत का रक्त चाटा है, उसी स्थान पर वे तेरा रक्त भी चाटेंगे।” ’
Hindi Bible HHBD
और उस से यह कहना, कि यहोवा यों कहता है, कि क्या तू ने घात किया, और अधिकारी भी बन बैटा? फिर तू उस से यह भी कहना, कि यहोवा यों कहता है, कि जिस स्थान पर कुत्तों ने नाबोत का लोहू चाटा, उसी स्थान पर कुत्ते तेरा भी लोहू चाटेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उससे यह कहना कि यहोवा यों करता है, ‘क्या तू ने घात किया, और अधिकारी भी बन बैठा?’ फिर तू उससे यह भी कहना कि यहोवा यों कहता है, ‘जिस स्थान पर कुत्तों ने नाबोत का लहू चाटा, उसी स्थान पर कुत्ते तेरा भी लहू चाटेंगे।”’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें उससे कहना, ‘यह याहवेह का संदेश है, तुमने हत्या की है, और अब अधिकार भी कर लिया न?’ फिर यह कहना होगा: ‘यह याहवेह का संदेश है, जहां कुत्तों ने नाबोथ का लहू चाटा है, वहीं वे तुम्हारा लहू भी चाटेंगे!’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उससे यह कहना, कि यहोवा यह कहता है, ‘क्या तूने घात किया, और अधिकारी भी बन बैठा?’ फिर तू उससे यह भी कहना, कि यहोवा यह कहता है, ‘जिस स्थान पर कुत्तों ने नाबोत का लहू चाटा, उसी स्थान पर कुत्ते तेरा भी लहू चाटेंगे।’”