1 Kings 21:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
in baton ke bad eeab ne nabot se kaha, teree dakh kee baree meere ghar ke pas haai, too use mujhe de ki maain us men sag pat kee baree lagaun aur maain usake badale tujhe us se achchhee aek baattkai doonga, naheen to teree ichchha ho to maain tujhe usaka mooly de doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक दिन अहाब ने नाबोत से कहा, “अपना यह फलों का बाग मुझ दे दो। मैं इसे सब्जियों का बाग बनाना चाहता हूँ। तुम्हारा बाग मेरे महल के पास है। मैं इसके बदले तुम्हें इससे अच्छा अंगूर का बाग दूँगा या, यदि तुम पसन्द करोगे तो इसका मूल्य मैं सिक्कों में चुकाऊँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहाब ने नाबोत से कहा, ‘तुम अपना अंगूर का उद्यान मुझे दे दो। मैं वहां अपने लिए साग-भाजी का बाग लगाऊंगा; क्योंकि तुम्हारा अंगूर-उद्यान मेरे महल के समीप है। मैं तुम्हें उसके बदले में उससे अच्छा अंगूर का उद्यान दूंगा। अथवा यदि तुम्हें अपनी दृष्टि में यह बात उचित प्रतीत होगी तो मैं तुम्हें उसका मूल्य चांदी के सिक्के में चुका सकता हूँ।’
Hindi Bible HHBD
इन बातों के बाद आीाब ने नाबोत से कहा, तेरी दाख की बारी मेरे घर के पास है, तू उसे मुझे दे कि मैं उस में साग पात की बारी लगाऊं; और मैं उसके बदले तुझे उस से अच्छी एक बाटिका दूंगा, नहीं तो तेरी इच्छा हो तो मैं तुझे उसका मूल्य दे दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन बातों के बाद अहाब ने नाबोत से कहा, “तेरी दाख की बारी मेरे घर के पास है, तू उसे मुझे दे कि मैं उस में साग–पात की बारी लगाऊँ; और मैं उसके बदले तुझे उससे अच्छी एक बाटिका दूँगा, नहीं तो तेरी इच्छा हो तो मैं तुझे उसका मूल्य दे दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन घटनाओं के बाद अहाब ने नाबोथ के सामने यह प्रस्ताव रखा, “मुझे अपना दाख की बारी दे दो. मैं इसे अपने लिए साग-पात का बगीचा बनाना चाहता हूं, क्योंकि यह मेरे घर के पास है. इसकी जगह पर मैं तुम्हें इससे बेहतर अंगूर का बगीचा दे दूंगा या अगर तुम्हें सही लगे तो मैं तुम्हें इसका पूरा दाम दे सकता हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन बातों के बाद अहाब ने नाबोत से कहा, “तेरी दाख की बारी मेरे घर के पास है, तू उसे मुझे दे कि मैं उसमें साग-पात की बारी लगाऊँ; और मैं उसके बदले तुझे उससे अच्छी एक वाटिका दूँगा, नहीं तो तेरी इच्छा हो तो मैं तुझे उसका मूल्य दे दूँगा।”