1 Kings 21:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah to un aemoriyon kee nai jinako yahova ne israaaeliyon ke samhane se desh se nikala tha bahut hee ghainaune kam karata tha, arthata mooraton kee upasana karane laga tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहाब ने बहुत बुरा पाप किया और उसने उन काष्ठ के कुंदों (देव मूर्तियों) को पूजा। यह वही काम था जिसे एमोरी लोग करते थे और यहोवा ने उनसे प्रदेश छीन लिया था और इस्राएल के लोगों को दे दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने एमोरी जाति के सदृश, जिसको प्रभु ने देश में से इस्राएली जाति के लिए निकाला था, मूर्तियों का अनुसरण कर अत्‍यन्‍त घृणित कर्म किया था।
Hindi Bible HHBD
वह तो उन एमोरियों की नाई जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से देश से निकाला था बहुत ही घिनौने काम करता था, अर्थात् मूरतों की उपासना करने लगा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह तो उन एमोरियों के समान जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाला था बहुत ही घिनौने काम करता था, अर्थात् मूरतों की उपासना करने लगा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसकी मूर्तियों की पूजा करना, जैसा अमोरी किया करते थे, जिन्हें याहवेह ने इस्राएली प्रजा के सामने से निकाल दिया था, बहुत ही घृणित काम था.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह तो उन एमोरियों के समान जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाला था बहुत ही घिनौने काम करता था, अर्थात् मूरतों की उपासना करने लगा था।