1 Kings 22:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sab naabiyon ne isee ashay kee bhavishyadanee karake kaha, gilad ke ramot par chaddhai kar aur too kratarth ho kyonaki yahova use raja ke hath men kar dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी अन्य नबियों ने असका समर्थन किया जो कुछ सिदकिय्याह ने कहा। नबियों ने कहा, “तुम्हारी सेना अभी कूच करे। उन्हें रामोत में अराम की सेना के साथ युद्ध करना चाहिये। तुम युद्ध जीतोगे। यहोवा तुम्हें विजय पाने देगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अन्य नबी ऐसी ही नबूवत कर रहे थे। वे कह रहे थे, ‘महाराज, रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई कीजिए, और विजय प्राप्त कीजिए। प्रभु नगर को आपके हाथ में सौंप देगा।’
Hindi Bible HHBD
और सब नबियों ने इसी आशय की भविष्यद्वाणी करके कहा, गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ हो; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ में कर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सब नबियों ने इसी आशय की भविष्यद्वाणी करके कहा, “गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ हो; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ में कर देगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारे भविष्यद्वक्ता यही भविष्यवाणी कर रहे थे, “रामोथ-गिलआद पर हमला कीजिए और विजयी हो जाइए. याहवेह इसे राजा के अधीन कर देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब नबियों ने इसी आशय की भविष्यद्वाणी करके कहा, “गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ हो; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ में कर देगा।”