1 Kings 22:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo doot meekayah ko bulane gaya tha us ne us se kaha, sun, bhavishyadvkta aek hee munh se raja ke vishay shuubh vachan kahate haain to teree baten unakee see hon too bhee shuubh vachan kahana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यह हो रहा था तभी अधिकारी मीकायाह को खोजने गया। अधिकारी ने मीकायाह को खोज निकाला और उससे कहा, “सभी अन्य नबियों ने कहा है कि राजा को सफलता मिलेगी। अत: मैं यह कहता हूँ कि यही कहना तुम्हारे लिये सर्वाधिक अनुकूल होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था, उसने मीकायाह से कहा, ‘सब नबी एक-स्वर में महाराज के लिए शुभ नबूवत कर रहे हैं। आपका वचन भी उन्हीं के समान शुभ हो। कृपया आप शुभ ही बोलिए।’
Hindi Bible HHBD
और जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था उस ने उस से कहा, सुन, भविष्यद्वक्ता एक ही मुंह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं तो तेरी बातें उनकी सी हों; तू भी शुभ वचन कहना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था उसने उससे कहा, “सुन, भविष्यद्वक्ता एक मुँह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं तो तेरी बातें उनकी सी हों; तू भी शुभ वचन कहना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दूत ने, जो मीकायाह को लाने के लिए भेजा गया था, मीकायाह से कहा, “देख लो, सारे भविष्यद्वक्ता राजा के लिए अनुसार और भलाई में ही भविष्यवाणी कर रहे हैं. तुम्हारी भविष्यवाणी भी इन्हीं में से एक के समान हो. तुम भी भली भविष्यवाणी ही करना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था उसने उससे कहा, “सुन, भविष्यद्वक्ता एक ही मुँह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं तो तेरी बातें उनकी सी हों; तू भी शुभ वचन कहना।”