1 Kings 22:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ke vachan ke anusar jab usaka rath shaemaron ke pokhre men dhaeya gaya, tab kutton ne usaka lohoo chatt liya, aur veshyaaen yaheen snan karatee theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने अहाब के रथ को शोमरोन में जल के कुंड में धोया। राजा अहाब के खून को रथ से, कुत्तों ने चाटा और वेश्याओं ने पानी का उपयोग नहाने के लिये किया। ये बातें वैसे ही हुई जैसा यहोवा ने होने को कहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् उन्होंने सामरी नगर के जल-कुण्ड में राजा के रथ को धोया। तब कुत्तों ने राजा के रक्त को चाटा। उसी कुण्ड में वेश्याओं ने स्नान किया था। इस प्रकार प्रभु का वचन पूरा हुआ।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा के वचन के अनुसार जब उसका रथ शोमरोन के पोखरे में धोया गया, तब कुत्तों ने उसका लोहू चाट लिया, और वेश्याएं यहीं स्नान करती थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा के वचन के अनुसार जब उसका रथ शोमरोन के पोखरे में धोया गया, तब कुत्तों ने उसका लहू चाट लिया; और वेश्याएँ यहीं स्नान करती थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रथ को शमरिया के तालाब के तट पर धोया गया, और उस खून को कुत्ते चाटते रहे. इस समय वह जगह वेश्याओं के नहाने के लिए ठहराया हुआ घाट था. यह ठीक वैसा ही हुआ जैसी याहवेह की भविष्यवाणी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा के वचन के अनुसार जब उसका रथ सामरिया के जलकुण्ड में धोया गया, तब कुत्तों ने उसका लहू चाट लिया, और वेश्याएँ यहीं स्नान करती थीं।