1 Kings 22:39 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ahab ke aur sab kam jo us ne kia, aur hatheedant ka jo bhvan us ne banaya, aur jo jo nagar us ne basaae the, yah sab kya israaaelee rajaon ke iatihas kee pustak men naheen likha haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने राज्यकाल में अहाब ने जो कुछ किया वह इस्राएल के राजाओं के इतिहास नामक पुस्तक में लिखा है। उसी पुस्तक में राजा ने अपने महल को अधिक सुन्दर बनाने के लिये जिस हाथी—दाँत का उपयोग किया था, उसके बारे में कहा गया है और उस पुस्तक में उन नगरों के बारे में भी लिखा गया है जिसे उसने बनाया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहाब के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का, उसके द्वारा निर्मित हाथीदांत के महल और उसके द्वारा बसाए गए नगरों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।
Hindi Bible HHBD
अहाब के और सब काम जो उस ने किए, और हाथीदांत का जो भवन उस ने बनाया, और जो जो नगर उस ने बसाए थे, यह सब क्या इस्राएली राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अहाब के और सब काम जो उसने किए, और हाथीदाँत का जो भवन उसने बनाया, और जो जो नगर उसने बसाए थे, यह सब क्या इस्राएली राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहाब द्वारा किए गए बाकी काम और वह सब, जो उसके द्वारा किया गया, उसके द्वारा बनाया गया हाथी-दांत का भवन और उसके द्वारा बनाए नगरों का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अहाब के और सब काम जो उसने किए, और हाथी दाँत का जो भवन उसने बनाया, और जो-जो नगर उसने बसाए थे, यह सब क्या इस्राएली राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?