1 Kings 22:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahoshaapat ke kam aur jo veerata us ne dikhai, aur us ne jo jo ladaiyan kee, yah sab kya yahooda ke rajaon ke itihas kee pustak men naheen likha haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोशापात बहुत वीर था और उसने कई युद्ध लड़े। जो कुछ उसने किया वह, यहूदा के राजाओं के इतिहास नामक पुस्तक में लिखा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशाफट के शेष कार्यों का विवरण, उसके वीरतापूर्ण कार्यों और युद्धों का विवरण,:यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्थ’ में लिखा हुआ है।
Hindi Bible HHBD
और यहोशापात के काम और जो वीरता उस ने दिखाई, और उस ने जो जो लड़ाइयां कीं, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोशापात के काम और जो वीरता उस ने दिखाई, और उसने जो जो लड़ाइयाँ कीं, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोशाफ़ात की बाकी उपलब्धियां, उसके द्वारा किए गए वीरता के काम, और उसके युद्ध कौशल का ब्यौरा यहूदिया के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में किया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोशापात के काम और जो वीरता उसने दिखाई, और उसने जो-जो लड़ाइयाँ की, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?