1 Kings 22:48 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yahoshaapat ne tashash ke jahaj sona lane ke liye opeer jane ko banava lia, parantu ve aeshyonageber men toott gaa, asaliye vahan n ja sake.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा यहोशापात ने ऐसे जहाज बनाए जो महासागर में चल सकते थे। यहोशापात ने ओपीर प्रदेश में जहाजों को भेजा। वह चाहता था कि जहाज सोना लाएँ। किन्तु जहाज एश्योनगेबेर में नष्ट हो गए। जहाज कभी सोना प्राप्त करने में सफल न हो सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशाफट ने ओपीर देश से सोना लाने के लिए तर्शीश का एक जहाजी बेड़ा बनाया था। परन्तु उसके नाविक ओपीर देश नहीं जा सके; क्योंकि जलयान एस्योन-गेबेर बन्दरगाह में डूब गए।
Hindi Bible HHBD
फिर यहोशापात ने तश श के जहाज सोना लाने के लिये ओपीर जाने को बनवा लिए, परन्तु वे एश्योनगेबेर में टूट गए, असलिये वहां न जा सके।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोशापात ने तर्शीश के जहाज सोना लाने के लिये ओपीर जाने को बनवा लिए, परन्तु वे एश्योनगेबेर में टूट गए, इसलिये वहाँ न जा सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोशाफ़ात ने दोबारा ओफीर से सोना आयात करने के लिए तरशीश के समान जहाज़ बनाए; मगर वे यात्रा पर जा ही न सके, क्योंकि वे एज़िओन-गेबेर नामक स्थान पर ही टूट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोशापात ने तर्शीश के जहाज सोना लाने के लिये ओपीर जाने को बनवा लिए, परन्तु वे एस्योनगेबेर में टूट गए, इसलिए वहाँ न जा सके।