1 Kings 22:52 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne vah kiya, jo yahova kee draashtti men bura tha. aur usakee chaj usake mata pita, aur nabat ke putra yarobam kee see thee jis ne israaael se pap karavaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहज्याह ने यहोवा के विरुद्ध पाप किये। उसने वे ही पाप किये जो उसके पिता अहाब उसकी माँ ईजेबेल और नबात के पुत्र यारोबाम ने किये थे। ये सभी शासक इस्राएल के लोगों को और अधिक पाप की ओर ले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो कार्य प्रभु की दृष्टि में बुरा था, उसने वही किया। उसने अपने पिता और माता का अनुसरण किया। वह यारोबआम बेन-नबाट के मार्ग पर चला, जिसने इस्राएल प्रदेश की जनता से पाप कराया था।
Hindi Bible HHBD
और उस ने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था। और उसकी चाज उसके माता पिता, और नबात के पुत्रा यारोबाम की सी थी जिस ने इस्राएल से पाप करवाया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था। और उसकी चाल उसके माता पिता, और नबात के पुत्र यारोबाम की सी थी जिसने इस्राएल से पाप करवाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है. उसका स्वभाव अपने पिता और माता और नेबाथ के पुत्र यरोबोअम के समान था, जिन्होंने इस्राएल को पाप के लिए उकसाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था। और उसकी चाल उसके माता पिता, और नबात के पुत्र यारोबाम की सी थी # जिसने इस्राएल से पाप करवाया था।