1 Kings 3:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab doosaree sree ne kaha, naheen jeevit putra mera haai, aur mara putra tera haai. parantu vah kahatee rahee, naheen mara hua tera putra haai aur jeevit mera putra haai, yon ve raja ke samhane baten karatee rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु दूसरी स्त्री ने कहा, “नहीं! जीवित बच्चा मेरा है। मरा बच्चा तुम्हारा है!” किन्तु पहली स्त्री ने कहा, “नहीं! तुम गलत हो! मरा बच्चा तुम्हारा है और जीवित बच्चा मेरा है।” इस प्रकार दोनों स्त्रियों ने राजा के सामने बहस की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरी स्‍त्री ने कहा, ‘जीवित बच्‍चा मेरा ही पुत्र है। मृत बच्‍चा तेरा पुत्र है।’ पहली स्‍त्री ने कहा, ‘नहीं, मृत बच्‍चा तेरा पुत्र है। जीवित बच्‍चा मेरा पुत्र है।’ इस प्रकार वे राजा के सम्‍मुख बोलती रहीं।
Hindi Bible HHBD
तब दूसरी स्त्री ने कहा, नहीं जीवित पुत्रा मेरा है, और मरा पुत्रा तेरा है। परन्तु वह कहती रही, नहीं मरा हुआ तेरा पुत्रा है और जीवित मेरा पुत्रा है, यों वे राजा के साम्हने बातें करती रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दूसरी स्त्री ने कहा, “नहीं, जीवित पुत्र मेरा है, और मरा पुत्र तेरा है।” परन्तु वह कहती रही, “नहीं, मरा हुआ तेरा पुत्र है और जीवित मेरा पुत्र है,” यों वे राजा के सामने बातें करती रहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर दूसरी स्त्री बोल उठी, “नहीं! यह ज़िंदा बच्चा ही मेरा पुत्र है. तुम्हारा पुत्र यह मरा हुआ बच्चा है.” मगर पहली स्त्री ने कहा, “नहीं! मरा हुआ बच्चा तुम्हारा ही पुत्र है, ज़िंदा बच्चा मेरा पुत्र है.” यह सब राजा के सामने हो रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दूसरी स्त्री ने कहा, “नहीं जीवित पुत्र मेरा है, और मरा पुत्र तेरा है।” परन्तु वह कहती रही, “नहीं मरा हुआ तेरा पुत्र है और जीवित मेरा पुत्र है,” इस प्रकार वे राजा के सामने बातें करती रहीं।