1 Kings 3:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab jeeavit balak kee mata ka man apane bette ke sneh se bhr aya, aur us ne raja se kaha, he mere prabhu! jeevit balak usee ko de parantu usako kisee bhanti n mara. doosaree sree ne kaha, vah n to mera ho aur n tera, vah do ttukade kiya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरी स्त्री ने कहा, “यह ठीक है। बच्चे को दो टुकड़ों में काट डालो। तब हम दोनों में से उसे कोई नहीं पाएगा।” किन्तु पहली स्त्री, जो सच्ची माँ थी, अपने बच्चे के लिये प्रेम से भरी थी। उसने राजा से कहा, “कृपया बच्चे को न मारें! इसे उसे ही दे दें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस स्त्री का पुत्र जीवित था, उसका हृदय अपने पुत्र के प्रति वात्सल्य से भर गया। उसने राजा से कहा, ‘हे स्वामी, जीवित बच्चा इसको ही दे दीजिए। कृपया, बच्चे का वध मत कीजिए।’ किन्तु दूसरी स्त्री ने कहा, ‘यह बच्चा न मुझे मिलेगा और न तुझे। महाराज, इसके दो टुकड़े कर दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब जीवित बालक की माता का मन अपने बेटे के स्नेह से भर आया, और उस ने राजा से कहा, हे मेरे प्रभु! जीवित बालक उसी को दे; परन्तु उसको किसी भांति न मार। दूसरी स्त्री ने कहा, वह न तो मेरा हो और न तेरा, वह दो टुकड़े किया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जीवित बालक की माता का मन अपने बेटे के स्नेह से भर आया, और उसने राजा से कहा, “हे मेरे प्रभु! जीवित बालक उसी को दे, परन्तु उसको किसी भाँति न मार।” दूसरी स्त्री ने कहा, “वह न तो मेरा हो और न तेरा, वह दो टुकड़े किया जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह स्त्री, जिसका बच्चा वास्तव में ज़िंदा था, राजा से विनती करने लगी, क्योंकि वह अपने पुत्र के विषय में बहुत ही दुःखी हो गई थी, “मेरे प्रभु, दे दीजिए यह ज़िंदा बच्चा इसे, इसकी हत्या बिलकुल न कीजिए.” मगर दूसरी स्त्री ने कहा, “न बच्चा तुम्हारा होगा न मेरा; कर दो इसे दो भागों में आधा!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जीवित बालक की माता का मन अपने बेटे के स्नेह से भर आया, और उसने राजा से कहा, “हे मेरे प्रभु! जीवित बालक उसी को दे; परन्तु उसको किसी भाँति न मार।” दूसरी स्त्री ने कहा, “वह न तो मेरा हो और न तेरा, वह दो टुकड़े किया जाए।”