1 Kings 4:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur dan se beshba tak ke sab yahoodee aur israaaelee apanee apanee dakhlata aur anjeer ke vraksha tale sulaaiman ke jeevan bhr nidr rahate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान के जीवन काल में इस्राएल और यहूदा के सभी लोग लगातार दान से लेकर बेर्शेबा तक शान्ति और सुरक्षा में रहते थे। लोग शान्तिपूर्वक अपने अंजीर के पेड़ों और अंगूर की बेलों के नीचे बैठते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुलेमान के राज्‍य-काल में यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के मध्‍य शान्‍ति बनी रही। दान नगर से बएर-शेबा नगर तक की सीमा के अन्‍तर्गत रहने वाला प्रत्‍येक नागरिक सुख-समृद्धि का जीवन व्‍यतीत करता था ।
Hindi Bible HHBD
और दान से बेश् बा तक के सब यहूदी और इस्राएली अपनी अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले सुलैमान के जीवन भर निडर रहते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दान से बेर्शेबा तक के सब यहूदी और इस्राएली अपनी अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले सुलैमान के जीवन भर निडर रहते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया और इस्राएल पूरी तरह सुरक्षित थे. दान से बेअरशेबा तक हर एक व्यक्ति शलोमोन के पूरे जीवन भर में अपने अंगूरों और अंजीरों को खाते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दान से बेर्शेबा तक के सब यहूदी और इस्राएली अपनी-अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले सुलैमान के जीवन भर निडर रहते थे # ।