1 Kings 5:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab heeram ne sulaaipan ke pas yon kahala bheja ki jo too ne mere pas kahala bheja haai vah meree samajh men a gaya, devadaroo aur sanovar kee lakadee ke vishay jo kuchh too chahe, vahee maain karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हीराम ने सुलैमान को एक संदेश भेजा। संदेश यह था, “तुमने जो माँग की है, वह मैंने सुनी है। मैं तुमको सारे देवदारु के पेड़ और चीड़ के पेड़ दूँगा, जिन्हें तुम चाहते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हीराम ने सुलेमान को यह सन्‍देश भेजा: ‘तुम्‍हारे द्वारा भेजे गए सन्‍देश को मैंने सुना। जो इच्‍छा तुमने देवदार और सनोवर वृक्षों के सम्‍बन्‍ध में प्रकट की है, उसको मैं पूर्ण करूंगा।
Hindi Bible HHBD
तब हीराम ने सुलैपान के पास यों कहला भेजा कि जो तू ने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदारू और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हीराम ने सुलैमान के पास यों कहला भेजा, “जो तू ने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदारु और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हीराम ने शलोमोन को यह संदेश भेजा: “आपके द्वारा भेजा गया संदेश मैंने सुन लिया है. देवदार और सनोवर की लकड़ी से संबंधित आपके द्वारा कहे गये सब कुछ करने के लिए मैं तैयार हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हीराम ने सुलैमान के पास यह सन्देश भेजा, “जो तूने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदार और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूँगा।