1 Kings 6:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sab se neechevalee manajil kee chaudai panch hat, aur beechavalee kee chh hat, aur uparavalee kee sat hath kee thee, kyonaki us ne bhvan ke asapas bheet ko bahar kee or kusadar banaya tha isaliye ki kadiyan bhvan kee bheeton ko pakade huae n hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कमरे मन्दिर की दीवार से सटे थे किन्तु उनकी शहतीरें उसकी दीवार में नहीं घुसी थीं। शिखर पर, मन्दिर की दीवार पतली हो गई थी। इसलिये उन कमरों की एक ओर की दीवार उसके नीचे की दीवार से पतली थी। नीचे की मंजिल के कमरे साढ़े सात फुट चौड़े थे। बीच की मंजिल के कमरे नौ फुट चौड़े थे। उसके ऊपर के कमरे दस—बारह फुट चौड़े थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निचला तोरण-पथ सवा दो मीटर चौड़ा था। मध्‍यवर्ती तोरण-पथ दो मीटर सत्तर सेंटीमीटर चौड़ा था। उपरला तोरण-पथ तीन मीटर और पन्‍द्रह सेंटीमीटर चौड़ा था। उसने मुख्‍य दीवार की बाहरी ओर, उसके चारों ओर सलामी छज्‍जे बनाए थे, जिससे भार सम्‍भालनेवाली बल्‍लियों को भवन की दीवारों में घुसाया न जाए।
Hindi Bible HHBD
सब से नीचेवाली मंजिल की चौड़ाई पांच हाथ, और बीचवाली की छ: हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उस ने भवन के आसपास भीत को बाहर की ओर कुस दार बनाया था इसलिये कि कड़ियां भवन की भीतों को पकड़े हुए न हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सबसे नीचेवाली मंज़िल की चौड़ाई पाँच हाथ, और बीचवाली की छ: हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उसने भवन के आसपास दीवार को बाहर की ओर कुर्सीदार बनाया था इसलिये कि कड़ियाँ भवन की दीवारों को पकड़े हुए न हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सबसे नीचे का तल सवा दो मीटर चौड़ा था. बीच वाला तल दो मीटर सत्तर सेंटीमीटर, और तीसरा तीन मीटर पन्द्रह सेंटीमीटर चौड़ा. उन्होंने भवन की बाहरी दीवार कुर्सीदार बना दिए थे, कि बोझ उठाती बल्लियों को मूल भवन के भीतर तक न पहुंचना पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सबसे नीचेवाली मंजिल की चौड़ाई पाँच हाथ, और बीचवाली की छः हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उसने भवन के आस-पास दीवारों को बाहर की ओर कुर्सीदार बनाया था इसलिए कि कड़ियाँ भवन की दीवारों को पकड़े हुए न हों।