1 Kings 7:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne khmbhon ko bhee is prakar banaya ki khmbhon ke siron par kee aek aek kanganee ke ddhanpane ko charon aer jaaliyon kee aek aek panti par anaron kee do panatiyan hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उसने अलंकरण की दो पंक्तियाँ बनाईं जो अनार की तरह दिखते थे। उन्होंने इन काँसे के अनारों को हर एक स्तम्भ के जालों में, स्तम्भों के सिरों के शीर्षों को ढकने के लिये रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अनार बनाए। उसने स्तम्भ-शीर्ष को ढकने के लिए अनारों की एक जाली चारों ओर दो कतारों में लगाई। ऐसा ही उसने दूसरे स्तम्भ-शीर्ष के लिए किया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने खम्भों को भी इस प्रकार बनाया; कि खम्भों के सिरों पर की एक एक कंगनी के ढांपने को चारों अोर जालियों की एक एक पांति पर अनारों की दो पांतियां हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने खम्भों को भी इस प्रकार बनाया कि खम्भों के सिरों पर की एक एक कँगनी को ढाँकने के लिये चारों ओर जालियों की एक एक पंक्ति पर अनारों की दो पंक्तियाँ हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी प्रकार उसने अनार गढ़े और खंभों के सिरों को ढकने के लिए दो पंक्तियों में अनार लटका दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने खम्भों को भी इस प्रकार बनाया कि खम्भों के सिरों पर की एक-एक कँगनी को ढाँपने के लिये चारों ओर जालियों की एक-एक पाँति पर अनारों की दो पंक्तियाँ हों।