1 Kings 7:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne labanonee van nam mahal banaya jisakee lambai sau hat, chaudai pachas hath aur unchai tees hath kee thee vah to devadaru ke khmbhon kee char panti par bana aur khmbhon par devadaru kee kaadiyan dharee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने उस इमारत को भी बनाया जिसे, “लबानोन का वन” कहा जाता है। यह डेढ़ सौ फुट लम्बा, पचहत्तर फुट चौड़ा, और पैंतालीस फुट ऊँचा था। इसमें देवदारू के स्तम्भों की चार पंक्तियाँ थीं। हर एक पंक्ति के सिरे पर एक देवदारु का शीर्ष था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने लबानोन-वन का भवन बनाया। उसकी लम्बाई पैंतालीस मीटर, चौड़ाई साढ़े बाईस मीटर और ऊंचाई साढ़े तेरह मीटर थी। उसमें देवदार के खम्भों की चार पंिक्तयां थीं। खम्भों के ऊपर देवदार के शहतीर रखे गए थे।
Hindi Bible HHBD
और उस ने लबानोनी वन नाम महल बनाया जिसकी लम्बाई सौ हाथ, चौड़ाई पचास हाथ और ऊंचाई तीस हाथ की थी; वह तो देवदारू के खम्भों की चार पांति पर बना और खम्भों पर देवदारू की कड़ियां धरी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने लबानोनी वन नामक महल बनाया जिसकी लम्बाई सौ हाथ, चौड़ाई पचास हाथ और ऊँचाई तीस हाथ की थी; वह देवदारु के खम्भों की चार पंक्तियों पर बना और खम्भों पर देवदारु की कड़ियाँ रखी गईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने लबानोन वन महल जो बनवाया, यह पैंतालीस मीटर लंबा, साढ़े बाईस मीटर चौड़ा और साढ़े तेरह मीटर ऊंचा था. इसमें देवदार के मीनारों की चार पंक्तियां थी, जिन पर देवदार ही की कड़ियां रखी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने लबानोन का वन नामक महल बनाया जिसकी लम्बाई सौ हाथ, चौड़ाई पचास हाथ और ऊँचाई तीस हाथ की थी; वह तो देवदार के खम्भों की चार पंक्तियों पर बना और खम्भों पर देवदार की कड़ियाँ रखी गई।