1 Kings 7:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un khmbhon ko us ne maandair ke osare ke pas khda kiya, aur daahinee or ke khmbhe ko khda karake usaka nam yakeen rakha fir bai or ke khmbhe ko kshada karake usaka nam boaja rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हीराम ने इन दोनों काँसे के स्तम्भों को मन्दिर के प्रवेश द्वार पर खड़ा किया। द्वार के दक्षिण की ओर एक स्तम्भ तथा द्वार के उत्तर की ओर दूसरा स्तम्भ खड़ा किया गया। दक्षिण के स्तम्भ का नाम याकीन रखा गया। उत्तर के स्तम्भ का नाम बोआज रखा गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् उसने मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी में स्‍तम्‍भ खड़े किए। उसने दक्षिण दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘याकीन’ रखा। तब उसने उत्तर दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘बोअज’ रखा।
Hindi Bible HHBD
उन खम्भों को उस ने मन्दिर के ओसारे के पास खड़ा किया, और दाहिनी ओर के खम्भे को खड़ा करके उसका नाम याकीन रखा; फिर बाई ओर के खम्भे को क्षड़ा करके उसका नाम बोआज़ रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन खम्भों को उसने मन्दिर के ओसारे के पास खड़ा किया, और दाहिनी ओर के खम्भे को खड़ा करके उसका नाम याकीन रखा; फिर बाईं ओर के खम्भे को खड़ा करके उसका नाम बोआज़ रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने मंदिर के बरामदा में खंभे बनाए, एक दक्षिण दिशा में, दूसरा उत्तर दिशा में. दक्षिण खंभे को उन्होंने याकिन नाम दिया और उत्तरी खंभे को बोअज़.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन खम्भों को उसने मन्दिर के ओसारे के पास खड़ा किया, और दाहिनी ओर के खम्भे को खड़ा करके उसका नाम याकीन रखा; फिर बाईं ओर के खम्भे को खड़ा करके उसका नाम बोअज रखा।