1 Kings 7:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur charon pahiye, pattriyo ke neeche the, aur aek aek paye ke paahiyon men dhauriyan bhee theen aur aek aek pahiye kee unchai deddh hath kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ढाँचे के नीचे चार पहिये थे। पहिये सत्ताईस इंच व्यास वाले थे। पहिये के मध्य के धुरे गाड़ी के साथ एक इकाई के रूप में बने थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दिल्‍लों के नीचे चार पहिए थे। पहियों की धुरियां ठेले के साथ जुड़ी हुई थीं। प्रत्‍येक पहिए की ऊंचाई प्राय: सत्तर सेंटीमीटर थी।
Hindi Bible HHBD
और चारों पहिये, पटरियो के नीचे थे, और एक एक पाये के पहियों में धुरियां भी थीं; और एक एक पहिये की ऊंचाई डेढ़ हाथ की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और चारों पहिये, पटरियों के नीचे थे, और एक एक ठेले के पहियों में धुरियाँ भी थीं; और एक एक पहिये की ऊँचाई डेढ़ डेढ़ हाथ की थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चारों पहिये हिल्लों के नीचे थे, और पहियों की धुरियां ठेलों की मूल संरचना का ही अंग थी. पहियों की ऊंचाई लगभग सत्तर सेंटीमीटर थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चारों पहिये, पटरियों के नीचे थे, और एक-एक ठेले के पहियों में धुरियाँ भी थीं; और एक-एक पहिये की ऊँचाई डेढ़-डेढ़ हाथ की थी।