1 Kings 7:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne peetal kee das haudee banai. aek aek haudee men chalees chalees bat kee samai thee aur aek aek, char char hath chaudee thee, aur dason payon men se aek aek par, aek aek haudee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हीराम ने दस कटोरे भी बनाये। एक—एक कटोरा दस गाड़ियों में से हर एक के लिये था। हर एक कटोरा छ: फुट व्यास वाला था और हर एक कटोरे में दो सौ तीस गैलन आ सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हीराम ने पीतल के दस कण्डाल बनाए। प्रत्येक कण्डाल में एक हजार आठ सौ लिटर पानी समाता था। प्रत्येक कण्डाल प्राय: दो मीटर गहरा था। हरएक ठेले के लिए कण्डाल था।
Hindi Bible HHBD
और उस ने पीतल की दस हौदी बनाई। एक एक हौदी में चालीस चालीस बत की समाई थी; और एक एक, चार चार हाथ चौड़ी थी, और दसों पायों में से एक एक पर, एक एक हौदी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने पीतल की दस हौदियाँ बनाईं। एक एक हौदी में चालीस चालीस बत पानी समाता था; और एक एक हौदी चार चार हाथ चौड़ी थी, और दसों ठेलों में से एक एक पर एक एक हौदी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हूराम ने कांस्य की दस चिलमचियां भी बनाईं; हर एक में एक हज़ार आठ सौ लीटर जल समाता था. हर एक चिलमची लगभग दो मीटर गहरी थी. हर एक ठेले के लिए एक-एक चिलमची ठहराई गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने पीतल की दस हौदी बनाईं। एक-एक हौदी में चालीस-चालीस बत पानी समाता था; और एक-एक, चार-चार हाथ चौड़ी थी, और दसों ठेलों में से एक-एक पर, एक-एक हौदी थी।