1 Kings 7:39 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne panch haudee shavan kee dakkhian kee or, aur panch usakee uttar kee or rakh deen aur hauja ko bhvan kee dahinee or arthata poorva kee or, aur dakkhian ke samhane dhar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हीराम ने पाँच गाड़ियों को मन्दीर के दक्षिण और अन्य पाँच गाड़ियों को मन्दिर के उत्तर में रखा। उसने विशाल तालाब को मन्दिर के दक्षिण पूर्व कोने में रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने भवन की एक ओर पांच ठेले और उसकी दूसरी ओर शेष पांच ठेले रखे। उसने हौज को भवन की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा।
Hindi Bible HHBD
और उस ने पांच हौदी षवन की दक्खिन की ओर, और पांच उसकी उत्तर की ओर रख दीं; और हौज़ को भवन की दाहिनी ओर अर्थात् पूर्व की ओर, और दक्खिन के साम्हने धर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने पाँच हौदियाँ भवन के दक्षिण की ओर, और पाँच उसके उत्तर की ओर रख दीं; और हौज़ को भवन की दाहिनी ओर अर्थात् दक्षिण–पूर्व की ओर रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उन्होंने पांच ठेले भवन के दक्षिण की ओर और पांच उत्तरी ओर में लगा दिए. उन्होंने कुंड को भवन की दाहिनी ओर स्थापित कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने पाँच हौदी भवन के दक्षिण की ओर, और पाँच उसकी उत्तर की ओर रख दीं; और हौज को भवन की दाहिनी ओर अर्थात् दक्षिण-पूर्व की ओर रख दिया।