1 Kings 8:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur is men maain ne aek sthan us sandook ke liye ttharaya haai, jis men yahova kee vah vacha haai, jo us ne hamare purakhaon ko misra desh se nikalane ke samay un se bandhaee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने मन्दिर में एक स्थान पवित्र सन्दूक के लिये बनाया है। उस पवित्र सन्दूक में वह साक्षीपत्र है जो वाचा यहोवा ने हमारे पूर्वजों के साथ किया था। यहोवा ने वह वाचा तब की जब वह हमारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर ले आया था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने वहां, भवन में मंजूषा के लिए स्थान भी निर्धारित कर दिया है। मंजूषा में प्रभु के विधान की पट्टियां हैं। जब प्रभु ने हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, तब उसने हमारे पूर्वजों के साथ यह विधान स्थापित किया था।’
Hindi Bible HHBD
और इस में मैं ने एक स्थान उस सन्दूक के लिये ठहराया है, जिस में यहोवा की वह वाचा है, जो उस ने हमारे पुरखाओं को मिस्र देश से निकालने के समय उन से बान्धी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इसमें मैं ने एक स्थान उस सन्दूक के लिये ठहराया है, जिसमें यहोवा की वह वाचा है, जो उसने हमारे पुरखाओं से मिस्र देश से निकालने के समय उन से बाँधी थी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसमें मैंने संदूक के लिए स्थान निर्धारित किया है, जिसमें हमारे पूर्वजों से बांधी गई याहवेह की वाचा रखी है; वह वाचा, जो उन्होंने उनसे उस समय बांधी थी, जब उन्होंने उन्हें मिस्र देश से निकाला था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इसमें मैंने एक स्थान उस सन्दूक के लिये ठहराया है, जिसमें यहोवा की वह वाचा है, जो उसने हमारे पुरखाओं को मिस्र देश से निकालने के समय उनसे बाँधी थी।”