1 Kings 8:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo vachan too ne mere pita daud ko diya tha, usaka too ne palan kiya haai, jaaisa too ne apane munh se kaha tha, vaaisa hee apane hath se usako poora kiya haai, jaaisa aj haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तूने अपने सेवक मेरे पिता दाऊद से, एक प्रतिज्ञा की थी और तूने वह पूरी की है। तूने वह प्रतिज्ञा स्वयं अपने मुँह से की थी और तूने अपनी महान शक्ति से उस प्रतिज्ञा को आज सत्य घटित होने दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने मेरे पिता दाऊद को जो वचन दिया था उसको पूरा किया। जो बात तूने अपने मुंह से कही थी, उसको तूने अपने हाथ से आज पूर्ण किया।
Hindi Bible HHBD
जो वचन तू ने मेरे पिता दाऊद को दिया था, उसका तू ने पालन किया है, जैसा तू ने अपने मुंह से कहा था, वैसा ही अपने हाथ से उसको पूरा किया है, जैसा आज है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो वचन तू ने मेरे पिता दाऊद को दिया था, उसका तू ने पालन किया है, जैसा तू ने अपने मुँह से कहा था, वैसा ही अपने हाथ से उसको पूरा किया है, जैसा कि आज है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने अपने सेवक, मेरे पिता दावीद को जो वचन दिया था, उसे पूरा किया है. आज आपने अपने शब्द को सच्चाई में बदल दिया है. आपके सेवक दावीद से की गई अपनी वह प्रतिज्ञा पूरी करें, जो आपने उनसे इन शब्दों में की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो वचन तूने मेरे पिता दाऊद को दिया था, उसका तूने पालन किया है, जैसा तूने अपने मुँह से कहा था, वैसा ही अपने हाथ से उसको पूरा किया है, जैसा कि आज है।