1 Kings 8:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee he mere parameshvar yahova! apane das kee praarthna aur gidgidahatt kee or kan lagakar, meree chillahatt aur yah praarthna sun! jo maain aj tere samhane kar raha hoora
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तू मेरी प्रार्थना और मेरे निवेदन पर ध्यान दे। मैं तेरा सेवक हूँ और तू मेरा यहोवा परमेश्वर है। इस प्रार्थना को तू स्वीकार कर जिसे आज मैं तुझसे कर रहा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे मेरे प्रभु परमेश्वर, अपने सेवक की प्रार्थना और उसकी विनती पर कृपा-दृष्टि कर। जो दुहाई और प्रार्थना आज तेरा सेवक तेरे सम्मुख प्रस्तुत कर रहा है, उसको तू सुन!
Hindi Bible HHBD
तौभी हे मेरे परमेश्वर यहोवा! अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर कान लगाकर, मेरी चिल्लाहट और यह प्रार्थना सुन! जो मैं आज तेरे साम्हने कर रहा हूँ्र;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी हे मेरे परमेश्वर यहोवा! अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर कान लगाकर, मेरी चिल्लाहट और यह प्रार्थना सुन! जो मैं आज तेरे सामने कर रहा हूँ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी अपने सेवक की विनती और प्रार्थना का ध्यान रखिए. याहवेह, मेरे परमेश्वर, इस दोहाई को, इस गिड़गिड़ाहट को सुन लीजिए, जो आपका सेवक आपके सामने आज प्रस्तुत कर रहा है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी हे मेरे परमेश्वर यहोवा! अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर कान लगाकर, मेरी चिल्लाहट और यह प्रार्थना सुन! जो मैं आज तेरे सामने कर रहा हूँ;