1 Kings 8:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki teree ankh is bhvan kee or arthata isee sthan kee or jisake vishay too ne kaha haai, ki mera nam vahan rahega, rat din khulee rahen aur jo praarthna tera das is sthan kee or kare, use too sun le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बीते समय में तूने कहा था, ‘मेरा वहाँ सम्मान किया जायेगा।’ इसलिये कृपया इस मन्दिर की देख रेख दिन—रात कर। उस प्रार्थना को तू स्वीकार कर, जिसे मैं तुझसे इस समय मन्दिर में कह रहा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस भवन की ओर, जिसके विषय में तूने यह कहा था, “मेरा नाम वहाँ प्रतिष्ठित होगा”, तेरी आंखें दिन-रात खुली रहें। इस स्थान के संबंध में तेरा सेवक जो प्रार्थना कर रहा है, उसको तू सुन।
Hindi Bible HHBD
कि तेरी आंख इस भवन की ओर अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय तू ने कहा है, कि मेरा नाम वहां रहेगा, रात दिन खुली रहें: और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि तेरी आँख इस भवन की ओर अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय तू ने कहा है, ‘मेरा नाम वहाँ रहेगा,’ रात दिन खुली रहें: और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि इस भवन की ओर आपकी दृष्टि रात और दिन लगी रहे. इस भवन पर, जिसके विषय में आपने कहा था, ‘मेरी प्रतिष्ठा वहां बनी रहेगी,’ कि आप उस प्रार्थना को सुन सकें, जो आपका सेवक इस ओर होकर कर रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि तेरी आँख इस भवन की ओर अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय तूने कहा है, ‘मेरा नाम वहाँ रहेगा,’ रात दिन खुली रहें और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले।