1 Kings 8:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve tere viruddh pap kare, aur is karan akash band ho jaa, ki vashara n hoa, aeese samay yadi ve is sthan kee or praarthna karake tere nam ko manen jab too unhen dukh deta haai, aur apane pap se fire, to too svarga men se sunakar kshama karana,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कभी—कभी वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे, और तू उनकी भूमि पर वर्षा होना बन्द कर देगा। तब वे इस स्थान की ओर मुँह करके प्रार्थना करेंगे और तेरे नाम की स्तुति करेंगे। तू उनको कष्ट सहने देगा और वे अपने पापों के लिये पश्चाताप करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे, और तू आकाश के झरोखे बन्‍द कर देगा, और उनके देश में वर्षा नहीं होगी, तब यदि वे इस भवन की ओर मुख कर प्रार्थना करेंगे, तेरे नाम का गुणगान करेंगे, जब तू उनको दण्‍ड दे चुका होगा, और वे पाप को छोड़कर तेरी ओर लौटेंगे,
Hindi Bible HHBD
जब वे तेरे विरूद्ध पाप करें, और इस कारण आकाश बन्द हो जाए, कि वर्षा न होए, ऐसे समय यदि वे इस स्थान की ओर प्रार्थना करके तेरे नाम को मानें जब तू उन्हें दु:ख देता है, और अपने पाप से फिरें, तो तू स्वर्ग में से सुनकर क्षमा करना,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब वे तेरे विरुद्ध पाप करें, और इस कारण आकाश बन्द हो जाए, कि वर्षा न हो, ऐसे समय यदि वे इस स्थान की ओर प्रार्थना करके तेरे नाम को मानें जब तू उन्हें दु:ख देता है, और अपने पाप से फिरें, तो तू स्वर्ग में से सुनकर क्षमा करना,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब आप बारिश इसलिये रोक दें कि आपकी प्रजा ने आपके विरुद्ध पाप किया है और फिर, जब वे इस स्थान की ओर फिरकर प्रार्थना करें और आपके प्रति सच्चे हो, जब आप उन्हें सताएं, और वे पाप से फिर जाएं;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब वे तेरे विरुद्ध पाप करें, और इस कारण आकाश बन्द हो जाए, कि वर्षा न होए, ऐसे समय यदि वे इस स्थान की ओर प्रार्थना करके तेरे नाम को मानें जब तू उन्हें दुःख देता है, और अपने पाप से फिरें, तो तू स्वर्ग में से सुनकर क्षमा करना,