1 Kings 8:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur raja sulaaiman aur samast israaaelee mandlee, jo usake pas iatthee hui thee, ve rub sandook ke samhane itanee bhed aur baail bali kar rahe the, jinakee ginatee kisee reeati se naheen ho sakatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा सुलैमान और इस्राएल के सभी लोग साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने इकट्ठे हुए। उन्होंने अनेक बलि भेंट की। उन्होंने इतनी अधिक भेड़ें और पशु मारे कि कोई व्यक्ति उन सभी को गिनने में समर्थ नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा सुलेमान तथा उसके समीप एकत्र हुआ समस्‍त इस्राएली आराधकों का समूह मंजूषा के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उन्‍होंने इतनी अधिक भेड़ों और बैलों की बलि चढ़ाई कि उनकी गणना नहीं की जा सकती। बलि-पशु असंख्‍य थे।
Hindi Bible HHBD
और राजा सुलैमान और समस्त इस्राएली मंडली, जो उसके पास इट्ठी हुई थी, वे रूब सन्दूक के साम्हने इतनी भेड़ और बैल बलि कर रहे थे, जिनकी गिनती किसी रीति से नहीं हो सकती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और राजा सुलैमान और समस्त इस्राएली मंडली, जो उसके पास इकट्ठी हुई थी, वे सब सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि कर रहे थे, जिनकी गिनती किसी रीति से नहीं हो सकती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा शलोमोन और इस्राएल की सारी सभा, जो उस समय उनके साथ वहां संदूक के सामने इकट्ठी हुई थी, इतनी बड़ी संख्या में भेड़ें और बछड़े बलि कर रहे थे, कि उनकी गिनती असंभव हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा सुलैमान और समस्त इस्राएली मण्डली, जो उसके पास इकट्ठी हुई थी, वे सब सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि कर रहे थे, जिनकी गिनती किसी रीति से नहीं हो सकती थी।