1 Kings 8:50 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo pap teree praja ke log tere viruddh karenge, aur jitane aparadha ve tere viruddh karenge, sab ko kshama karake, unake bandhaua karanevalon ke man men aeesee daya upajana ki ve un par daya karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने लोगों को सभी पापों के लिये क्षमा कर दे और तू अपने विरोध में हुए पाप के लिये उन्हें क्षमा कर उनके शत्रुओं को उनके प्रति दयालु बना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उनके पाप और अपराध, जो उन्‍होंने तेरे विरुद्ध किए थे, क्षमा करना। उन्‍हें बन्‍दी बनाने वालों के हृदय में उनके प्रति दया उत्‍पन्न करना कि वे उनके प्रति दया करें।
Hindi Bible HHBD
और जो पाप तेरी प्रजा के लोग तेरे विरूद्ध करेंगे, और जितने अपराध वे तेरे विरूद्ध करेंगे, सब को क्षमा करके, उनके बन्धुआ करनेवालों के मन में ऐसी दया उपजाना कि वे उन पर दया करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो पाप तेरी प्रजा के लोग तेरे विरुद्ध करेंगे, और जितने अपराध वे तेरे विरुद्ध करेंगे, सब को क्षमा करके, उनको बन्दी बनानेवालों के मन में ऐसी दया उपजाना कि वे उन पर दया करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और अपनी प्रजा को क्षमा कीजिए, जिन्होंने आपके विरुद्ध पाप किया है. उन्हें उनकी दृष्टि में कृपा प्रदान करें, जिन्होंने उन्हें बंदी बना रखा है, कि वे उनकी कृपा के पात्र हो जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो पाप तेरी प्रजा के लोग तेरे विरुद्ध करेंगे, और जितने अपराध वे तेरे विरुद्ध करेंगे, सब को क्षमा करके, उनके बन्दी करनेवालों के मन में ऐसी दया उपजाना कि वे उन पर दया करें।