1 Kings 8:53 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki he prabhu yahova apane us vachan ke anusar, jo too ne hamare purakhaon ko misra se nikalane ke samay apane das moosa ke dara diya tha, too ne in logon ko apana nij bhag hone ke liye prathvee kee sab jaatiyon se alag kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तूने उन्हें पृथ्वी के सारे मनुष्यों में से अपना विशेष लोग होने के लिये चुना है। यहोवा तूने उसे हमारे लिये करने की प्रतिज्ञा की है। तूने हमारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर लाते समय यह प्रतिज्ञा अपने सेवक मूसा के माध्यम से की थी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु परमेश्वर, तूने उन्हें अपनी निज सम्पत्ति बनाने के लिए पृथ्वी के सब राष्ट्रों में से अलग किया है। जब तूने हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था तब तूने अपने सेवक मूसा के मुंह से यह बात कही थी।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हे प्रभु यहोवा अपने उस वचन के अनुसार, जो तू ने हमारे पुरखाओं को मिस्र से निकालने के समय अपने दास मूसा के द्वारा दिया था, तू ने इन लोगों को अपना निज भाग होने के लिये पृथ्वी की सब जातियों से अलग किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हे प्रभु यहोवा, अपने उस वचन के अनुसार, जो तू ने हमारे पुरखाओं को मिस्र से निकालने के समय अपने दास मूसा के द्वारा दिया था, तू ने इन लोगों को अपना निज भाग होने के लिये पृथ्वी की सब जातियों से अलग किया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु याहवेह, जैसा आपने अपने सेवक मोशेह के द्वारा भेजा, जब आप हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर ला रहे थे, आपने इन्हें विश्व के सभी जनताओं से अलग किया कि वे आपके मीरास होकर रहें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि हे प्रभु यहोवा अपने उस वचन के अनुसार, जो तूने हमारे पुरखाओं को मिस्र से निकालने के समय अपने दास मूसा के द्वारा दिया था, तूने इन लोगों को अपना निज भाग होने के लिये पृथ्वी की सब जातियों से अलग किया है।”