1 Kings 8:56 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis ne tteek apane kathn ke anusar apanee praja israaael ko vishraam diya haai, jitanee bhlai kee baten usane apane das moosa ke dara kahee thee,un men se aek bhee bina pooree huae naheen rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहोवा की स्तुति करो! उसने प्रतिज्ञा की, कि वह अपने इस्राएल के लोगों को शान्ति देगा और उसने हमें शान्ति दी है! यहोवा ने अपने सेवक मूसा का उपयोग किया और इस्राएल के लोगों के लिये बहुत सी अच्छी प्रतिज्ञायें कीं और यहोवा ने उन हर एक प्रतिज्ञाओं को पूरा किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रभु धन्‍य है! उसने अपने वचन के अनुसार अपने निज लोग इस्राएलियों को एक विश्राम-स्‍थल प्रदान किया। जो-जो वचन उसने अपने सेवक मूसा से कहे थे, उनमें से एक वचन भी निष्‍फल नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
जिस ने ठीक अपने कथन के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को विश्राम दिया है, जितनी भलाई की बातें उसने अपने दास मूसा के द्वारा कही थीं,उन में से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“धन्य है यहोवा, जिसने ठीक अपने कथन के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को विश्राम दिया है, जितनी भलाई की बातें उसने अपने दास मूसा के द्वारा कही थीं, उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने अपनी सभी प्रतिज्ञाओं के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को शांति दी है. उनके सेवक मोशेह द्वारा दी गई उनकी सभी भली प्रतिज्ञाओं में से एक भी पूरी हुई बिना नहीं रही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“धन्य है यहोवा, जिसने ठीक अपने कथन के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को विश्राम दिया है, जितनी भलाई की बातें उसने अपने दास मूसा के द्वारा कही थीं, उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।