1 Kings 8:61 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to tumhara man hamare parameshvar yahova kee or aeesee pooree reeati se laga rahe, ki aj kee nai usakee vidhaiyon par chalate aur usakee agyaaaen manate raho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐ लोगो, तुम्हें यहोवा, हमारे परमेश्वर का भक्त और उसके प्रति सच्चा होना चाहिये। तुम्हें उसके सभी नियमों और आदेशों का अनुसरण और पालन करना चाहिये। तुम्हें इस समय की तरह, भविष्य में भी उसकी आज्ञा का पालन करते रहना चाहिये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएलियो, जैसा आज तुमने किया है, वैसा ही सदा करना। अपने प्रभु परमेश्‍वर को अपना हृदय पूर्णत: समर्पित करना, सदा उसकी संविधियों के अनुसार आचरण करना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना।’
Hindi Bible HHBD
तो तुम्हारा मन हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर ऐसी पूरी रीति से लगा रहे, कि आज की नाई उसकी विधियों पर चलते और उसकी आज्ञाएं मानते रहो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तुम्हारा मन हमारे परमेश्‍वर यहोवा की ओर ऐसी पूरी रीति से लगा रहे, कि आज के समान उसकी विधियों पर चलते और उसकी आज्ञाएँ मानते रहो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा हृदय याहवेह हमारे परमेश्वर के प्रति पूरी तरह सच्चा बना रहे, और तुम उनके नियमों और उनके आदेशों को पालन करते रहो—जैसा तुम यहां आज कर रहे हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तुम्हारा मन हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर ऐसी पूरी रीति से लगा रहे, कि आज के समान उसकी विधियों पर चलते और उसकी आज्ञाएँ मानते रहो।”