1 Kings 9:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kaha, he mere bhai, ye nagar kya too ne mujhe diae haain? aur us ne unaka nam kabool desh rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा हीराम ने कहा, “मेरे भाई जो नगर तुम ने मुझे दिये हैं वे हैं ही क्या” राजा हीराम ने उस प्रदेश का नाम कबूल प्रदेश रखा और वह क्षेत्र आज भी कबूल कहा जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने पूछा, ‘भाई, ये कैसे नगर तुमने मुझे दिए?’ अत: उन नगरों के क्षेत्र का नाम “काबूल” पड़ा, जो आज भी है।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कहा, हे मेरे भाई, ये नगर क्या तू ने मुझे दिए हैं? और उस ने उनका नाम कबूल देश रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “हे मेरे भाई, ये कैसे नगर तू ने मुझे दिए हैं?” और उसने उनका नाम कबूल देश रखा। और यही नाम आज के दिन तक पड़ा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने शलोमोन से कहा, “मेरे भाई, तुमने मुझे ये कैसे नगर दे दिए हैं?” इसलिये आज तक वे नगर काबूल के नाम से जाने जाते हैं
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कहा, “हे मेरे भाई, ये कैसे नगर तूने मुझे दिए हैं?” और उसने उनका नाम कबूल देश रखा। और यही नाम आज के दिन तक पड़ा है।