1 Kings 9:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sulaaiman us vedee par jo us ne yahova ke liye banai thee, praati varsha men teen bar homabaali aur melabali chaddhaya karata tha aur sath hee us vedee par jo yahova ke sammukh thee, dhoop jalaya karata tha, is prakar us ne us bhvan ko taaiyar kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर वर्ष तीन बार सुलैमान होमबलि और मेलबलि वेदी पर चढ़ाता था। यह वही वेदी थी जिसे सुलैमान ने यहोवा के लिये बनाया था। राजा सुलैमान यहोवा के सामने सुगन्धि भी जलाता था। अत: मन्दिर के लिये आवश्यक चीज़ें दिया करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुलेमान ने प्रभु के लिए एक वेदी बनाई थी। वह उस वेदी पर वर्ष में तीन बार अग्नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाता था। वह प्रभु के सम्मुख सुगन्धित धूप जलाता था। इस प्रकार सुलेमान ने निर्माण-कार्य समाप्त किया।
Hindi Bible HHBD
और सुलैमान उस वेदी पर जो उस ने यहोवा के लिये बनाई थी, प्रति वर्ष में तीन बार होमबलि और मेलबलि चढ़ाया करता था और साथ ही उस वेदी पर जो यहोवा के सम्मुख थी, धूप जलाया करता था, इस प्रकार उस ने उस भवन को तैयार कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुलैमान उस वेदी पर जो उसने यहोवा के लिये बनाई थी, प्रति वर्ष तीन बार होमबलि और मेलबलि चढ़ाया करता था, और साथ ही उस वेदी पर जो यहोवा के सम्मुख थी धूप जलाया करता था। इस प्रकार उसने उस भवन को तैयार कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा शलोमोन साल में तीन बार उस वेदी पर होम और मेल बलि चढ़ाते थे, जो उन्होंने याहवेह के लिए बनाई थी. इस पर वह धूप जलाकर याहवेह के सामने की वेदी पर बलि चढ़ाते थे. इस प्रकार उन्होंने भवन निर्माण समाप्त किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुलैमान उस वेदी पर जो उसने यहोवा के लिये बनाई थी, प्रतिवर्ष तीन बार # होमबलि और मेलबलि चढ़ाया करता था और साथ ही उस वेदी पर जो यहोवा के सम्मुख थी, धूप जलाया करता था, इस प्रकार उसने उस भवन को तैयार कर दिया।