1 Peter 1:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isee uddhar ke vishay men un bhavishyadvktaon ne bahut ddoonddh-ddhanddh aur jancha-padtal kee, jinhon ne us anugrah ke vishay men jo tum par hone ko tha, bhvishyadanee kee thee.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत ढूँढ़-ढाँढ़ और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में जो तुम पर होने को था, भविष्यद्वाणी की थी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस उद्धार के विषय में उन नबियों ने, बड़े परिश्रम के साथ खोजबीन की है और बड़ी सावधानी के साथ पता लगाया है, जिन्होंने तुम पर प्रकट होने वाले अनुग्रह के सम्बन्ध में भविष्यवाणी कर दी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यही उद्धार नबियों के चिन्तन तथा अनुसन्धान का विषय था। उन्होंने आप लोगों को मिलने वाले अनुग्रह के विषय में नबूवत की।
Hindi Bible HHBD
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत ढूंढ़- ढांढ़ और जांच- पड़ताल की, जिन्हों ने उस अनुग्रह के विषय में जो तुम पर होने को था, भविष्यद्वाणी की थी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh nabi bataain raha ki Parmeshwar tum pe ketna daya rakkhe sake hei, aur ulog bahut kosis karke aur jaada rasta khojin ki keise tum bache sakta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत खोजबीन और जाँच–पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में जो तुम पर होने को था, भविष्यद्वाणी की थी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यवक्ताओं ने खोजबीन और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में भविष्यवाणी की थी जो तुम पर होने को था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी उद्धार के संबंध में भविष्यद्वक्ताओं ने अपनी भविष्यवाणियों में तुम्हारे आनेवाले अनुग्रह की प्राप्ति के विषय में खोज और छानबीन की,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत ढूँढ़-ढाँढ़ और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में जो तुम पर होने को था, भविष्यद्वाणी की थी।