1 Peter 1:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parameshvar pita ke bhavishy gyaan ke anusar, atma ke pavitra karane ke dara agyaa manane, aur yeeshu maseeh ke lohoo ke chhdike jane ke liye chune gaae haain. tumhen atyant anugrah aur shaaantai milatee rahe..
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, आत्मा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने, और यीशु मसीह के लहू के छिड़के जाने के लिये चुने गए हैं। तुम्हें अत्यन्त अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम, जिन्हें परम पिता परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान के अनुसार चुना गया है, जो अपनी आत्मा के कार्य द्वारा उसे समर्पित हो, जिन्हें उसके आज्ञाकारी होने के लिए और जिन पर यीशु मसीह के लहू के छिड़काव के पवित्र किए जाने के लिए चुना गया है। तुम पर परमेश्वर का अनुग्रह और शांति अधिक से अधिक होते रहें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पिता परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान के अनुसार बुलाये गये हैं और पवित्र आत्मा के द्वारा पवित्र किये गये हैं, जिससे वे येशु मसीह की आज्ञा का पालन करें और उनके रक्त से अभिसिंचित हों। आप लोगों को प्रचुर मात्रा में अनुग्रह और शान्ति प्राप्त हो!
Hindi Bible HHBD
***
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar Pita i disaaiḍ karis ki tum log ke aapan log ke rakam chuni, aur uske Aatma tum log ke pawitr kar dees hei. Tum Yeeshu Maseeh ke baat maana aur uske khuun tumhaar uppar chhiṛkaan hei. Ham preya karta hei ki Parmeshwar tum pe daya kari aur hardam tumme saanti dete rahi!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, आत्मा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने और यीशु मसीह के लहू के छिड़के जाने के लिये चुने गए हैं। तुम्हें अनुग्रह और शान्ति बहुतायत से मिलती रहे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और परमेश्वर पिता के पूर्वज्ञान के अनुसार और आत्मा के द्वारा पवित्र किए जाकर यीशु मसीह की आज्ञाकारिता और उसके लहू के छिड़काव के लिए चुने गए हैं: तुम्हें अनुग्रह और शांति बहुतायत से मिलती रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा पिता परमेश्वर के भविष्य के ज्ञान के अनुसार, पवित्र आत्मा के पवित्र करने के द्वारा प्रभु के लिए अलग किए गए हैं कि वे मसीह येशु के आज्ञाकारी हों तथा उनके लहू का छिड़काव लें: तुम्हें अनुग्रह व शांति बहुतायत से प्राप्त हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, पवित्र आत्मा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने, और यीशु मसीह के लहू के छिड़के जाने के लिये चुने गए हैं । तुम्हें अत्यन्त अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।