1 Peter 1:23 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki tum ne nashaman naheen par aavinashaee beej se parameshvar ke jeevate aur sada ttharanevale vachan ke dara naya janm paya haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि तुम ने नाशवान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्‍वर के जीवते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा नया जन्‍म पाया है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने नाशमान बीज से पुर्नजीवन प्राप्त नहीं किया है बल्कि यह उस बीज का परिणाम है जो अमर है। तुम्हारा पुर्नजन्म परमेश्वर के उस सुसंदेश से हुआ है जो सजीव और अटल है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपने दुबारा जन्‍म लिया है। आप लोगों का यह जन्‍म नश्‍वर बीज से नहीं, किंतु अनश्‍वर बीज से, परमेश्‍वर के जीवन्‍त एवं शाश्‍वत वचन से हुआ है;
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तुम ने नाशमान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्वर के जीवते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I sab karo kaahe ke Parmeshwar tumme aapan sandes jon hardam rahi usse nawa jeewan dees hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तुम ने नाशवान् नहीं पर अविनाशी बीज से, परमेश्‍वर के जीवते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुमने नाशवान नहीं बल्कि अविनाशी बीज से, अर्थात् परमेश्‍वर के जीवित और अटल रहनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म प्राप्‍त किया है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा नया जन्म नाशवान नहीं परंतु अनंत जीवन तत्व अर्थात् परमेश्वर के जीवित और सदा ठहरने वाले वचन के द्वारा हुआ है
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तुम ने नाशवान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्वर के जीविते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है।