1 Peter 2:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anyajatiyon men tumhara chalachalan bhla ho isaaliye ki jin jin baton men ve tumhen kukarmee janakar badanam karate haai, ve tumhare bhle kamon ko dekhkara unheen ke karan krapa drashtti ke din parameshvar kee mahima karen..
Hindi 2017 (नया नियम)
अन्‍यजातियों में तुम्‍हारा चाल-चलन भला हो; इसलिये कि जिन-जिन बातों में वे तुम्‍हें कुकर्मी जानकर बदनाम करते हैं, वे तुम्‍हारे भले कामों को देखकर उन्‍हीं के कारण कृपा-दृष्‍टि के दिन परमेश्‍वर की महिमा करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
विधर्मियों के बीच अपना व्यवहार इतना उत्तम बनाये रखो कि चाहे वे अपराधियों के रूप में तुम्हारी आलोचना करें किन्तु तुम्हारे उत्तम कर्मों के परिणाम स्वरूप परमेश्वर के आने के दिन वे परमेश्वर को महिमा प्रदान करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अन्‍यधर्मियों के बीच आप लोगों का आचरण निर्दोष हो। इस प्रकार जो अब आप को कुकर्मी कहकर आपकी निन्‍दा करते हैं, वे आपके सत्‍कर्मों को देख कर कृपा-दिवस पर परमेश्‍वर की स्‍तुति करेंगे।
Hindi Bible HHBD
अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जानकर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देखकर; उन्हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hardam dusra ke i dekhe deo ki tumhaar achchha chaal chalan hei, chaahe u log tumme abhi bhi kharaab kaam kare ke khaatir badnaam kare hei. Tab nyaay ke roj, ulog tumhaar achchha kaam ke baare meñ bataay ke, Parmeshwar ke mahima kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; ताकि जिन–जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जानकर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देखकर उन्हीं के कारण कृपा–दृष्‍टि के दिन परमेश्‍वर की महिमा करें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अन्य लोगों के बीच तुम्हारा आचरण भला रहे, ताकि वे जिस विषय में तुम्हें कुकर्मी कहकर तुम्हारी निंदा करते हैं, वे कृपादृष्‍टि के दिन तुम्हारे भले कार्यों को देखकर परमेश्‍वर की महिमा करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अन्यजातियों में अपना चालचलन भला रखो, जिससे कि जिस विषय में वे तुम्हें कुकर्मी मानते हुए तुम्हारी निंदा करते हैं, तुम्हारे भले कामों को देखकर उस आगमन दिवस पर परमेश्वर की वंदना करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अन्यजातियों में तुम्हारा चाल-चलन भला हो; इसलिए कि जिन-जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जानकर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देखकर उन्हीं के कारण कृपादृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें।