1 Peter 2:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he sevako, har prakar ke bhy ke sath apane svamiyon ke adhaeen raho, n keval bhlon aur namraen ke, par kuattlaien ke bhee.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे सेवकों, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्वामियों के अधीन रहो, न केवल भलों और नम्रों के, पर कुटिलों के भी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे सेवकों, यथोचित आदर के साथ अपने स्वामियों के अधीन रहो। न केवल उनके, जो अच्छे हैं और दूसरों के लिए चिंता करते हैं बल्कि उनके भी जो कठोर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सेवक हैं, वे न केवल अच्छे और सहृदय स्वामियों की, बल्कि कठोर स्वामियों की भी अधीनता आदरपूर्वक स्वीकार करें।
Hindi Bible HHBD
हे सेवकों, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्वामियों के आधीन रहो, न केवल भलों और नम्रों के, पर कुटिलों के भी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Naukar, tum log aapan maalik ke baat maano aur hardam ulog ke aadar karo. I sab tum khali dayaalu aur soch bichaar kare waala ke waaste nai karo, lekin ulog ke waaste bhi karo jon bahut kharaab hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सेवको, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्वामियों के अधीन रहो, न केवल उनके जो भले और नम्र हों पर उनके भी जो कुटिल हों।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे सेवको, पूरे भय के साथ अपने-अपने स्वामियों के अधीन रहो, न केवल उनके जो भले और विनम्र हैं, बल्कि उनके भी जो कुटिल हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सेवको, पूरे आदर भाव में अपने स्वामियों के अधीन रहो; भले और हितैषी स्वामियों के ही नहीं परंतु बुरे स्वामियों के भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सेवकों, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्वामियों के अधीन रहो, न केवल भलों और नम्रों के, पर कुटिलों के भी।