1 Peter 2:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ttes lagane ka patthr aur ttokar khane kee chattan ho gaya haai: kyonki ve to vachan ko n manakar ttokar khate haain aur isee ke liye ve ttharaae bhee gaae the.
Hindi 2017 (नया नियम)
और, “ठेस लगने का पत्‍थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है,” क्‍योंकि वे तो वचन को न मानकर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तथा वह बन गया: “एक ऐसा पत्थर जिससे लोगों को ठेस लगे और ऐसी एक चट्टान जिससे लोगों को ठोकर लगे।” लोग ठोकर खाते हैं क्योंकि वे परमेश्वर के वचन का पालन नहीं करते और बस यही उनके लिए ठहराया गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और यह भी लिखा है, “वह ऐसा पत्‍थर है जिससे लोगों को ठेस लगती है, ऐसी चट्टान है जिससे वे ठोकर खाते हैं।” वे वचन पर विश्‍वास करना नहीं चाहते, इसलिए वे ठोकर खा कर गिर जाते हैं। यही उनकी नियति है।
Hindi Bible HHBD
और ठेस लगने का पत्थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है: क्योंकि वे तो वचन को न मानकर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog sandes ke nai maanin aur dhakka khaay ke wahi patthar pe gir paṛin, kaahe ke ulog ke kharaab din aay gay raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और “ठेस लगने का पत्थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है,” क्योंकि वे तो वचन को न मानकर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और “ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान हो गया।” वे ठोकर खाते हैं क्योंकि वे वचन को नहीं मानते, जिसके लिए वे ठहराए भी गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा, “वह पत्थर जिससे ठोकर लगती है, वह चट्टान, जो उनके पतन का कारण है.” वे लड़खड़ाते इसलिये हैं कि वे वचन को नहीं मानते हैं और यही दंड उनके लिये परमेश्वर द्वारा ठहराया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और, “ ठेस लगने का पत्थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है,” क्योंकि वे तो वचन को न मानकर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।