1 Peter 3:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jinhon ne us beete samay men agyaa n mana jab parameshvar nooh ke dinon men dhaeeraj dharakar tthara raha, aur vah jahaj ban raha tha, jis men baaittkar thode log arthata att praanee panee ke dara bach gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
जिन्होंने उस बीते समय में आज्ञा न माना जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाँज बन रहा था, जिसमें बैठकर थोड़े लोग अर्थात् आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो उस समय परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानने वाली थी जब नूह की नाव बनायी जा रही थी और परमेश्वर धीरज के साथ प्रतीक्षा कर रहा था उस नाव में थोड़े से अर्थात् केवल आठ व्यक्ति ही पानी से बच पाये थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन लोगों ने पूर्वकाल में आज्ञा भंग की थी, जब परमेश्वर नूह के दिनों में जलयान-निर्माण के समय धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहा था। उस जलयान में प्रवेश कर थोड़े ही अर्थात् आठ व्यक्ति जल के द्वारा बचाये गये थे।
Hindi Bible HHBD
जिन्हों ने उस बीते समय में आज्ञा न माना जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाज बन रहा था, जिस में बैठकर थोड़े लोग अर्थात् आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog Parmeshwar ke baat nai maanin raha jab Noa jahaaj banaat raha, lekin Parmeshwar ulog ke sañghe dheeraj rakkhis raha. Jahaaj meñ aaṭh log gain aur baaṛh se bach ke nikar aain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिन्होंने उस बीते समय में आज्ञा न मानी, जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाज बन रहा था, जिसमें बैठकर थोड़े लोग अर्थात् आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो उस समय आज्ञा न माननेवाले थे, जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज से प्रतीक्षा कर रहा था और जहाज़ बनाया जा रहा था। उस जहाज़ में थोड़े ही लोग अर्थात् आठ लोग पानी से बचाए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये उस युग की आज्ञा न माननेवाली आत्माएं थी, जब नोहा द्वारा जलयान निर्माण के समय परमेश्वर धीरज के साथ प्रतीक्षा करते रहे थे. उस जलयान में केवल कुछ ही व्यक्ति—कुल आठ—प्रलयकारी जल से सुरक्षित रखे गए थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिन्होंने उस बीते समय में आज्ञा न मानी जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाज बन रहा था, जिसमें बैठकर कुछ लोग अर्थात् आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए।