1 Peter 3:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usee panee ka drashttant bhee, arthata bapaatisma, yeeshu maseeh ke jee uttne ke dara, ab tumhen bachata haai us se shareer ke maail ko door karane ka arth naheen haai, parantu shuuddh vivek se parameshvar ke vash men ho jane ka arth haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसी पानी का दृष्‍टान्‍त भी, अर्थात् बपतिस्‍मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्‍हें बचाता है; (उससे शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्‍तु शुद्ध विवेक से परमेश्‍वर के वश में हो जाने का अर्थ है)।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह पानी उस बपतिस्मा के समान है जिससे अब तुम्हारा उद्धार होता है। इसमें शरीर का मैल छुड़ाना नहीं, वरन एक शुद्ध अन्तःकरण के लिए परमेश्वर से विनती है। अब तो बपतिस्मा तुम्हें यीशु मसीह के पुनरुत्थान द्वारा बचाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह बपतिस्‍मा का प्रतीक है, जो अब आपका उद्धार करता है। बपतिस्‍मा का अर्थ शरीर का मैल धोना नहीं, बल्‍कि शुद्ध हृदय से अपने को परमेश्‍वर के प्रति समर्पित करना है। यह बपतिस्‍मा येशु मसीह के पुनरुत्‍थान द्वारा हमारा उद्धार करता है।
Hindi Bible HHBD
और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात् बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; ( उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है )।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U baaṛh ke paani baptisma ke rakam raha jon abhi tumme bachaay hei. Lekin baptisma tumhaar deñhi ke dhowe se jaada maane rakkhe hei. Iske matlab hei Parmeshwar ke bagal safa man se ghuum jaao, kaahe ke Yeeshu Maseeh ke murda meñ se jinda kara gay raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी पानी का दृष्‍टान्त भी, अर्थात् बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; इससे शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्‍वर के वश में हो जाने का अर्थ है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह पानी बपतिस्मा का प्रतीक है (जिसका अर्थ शरीर का मैल दूर करना नहीं, बल्कि परमेश्‍वर के प्रति शुद्ध विवेक से वचनबद्ध होना है), जो अब यीशु मसीह के पुनरुत्थान के द्वारा तुम्हें बचाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके अनुसार जलयान में उनका प्रवेश बपतिस्मा का दृष्टांत है, जो अब तुम्हें भी सुरक्षित रखता है. बपतिस्मा का अर्थ शरीर की मलिनता को स्वच्छ करना नहीं परंतु मसीह येशु के पुनरुत्थान के द्वारा परमेश्वर के प्रति शुद्ध विवेक से प्रतिज्ञा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात् बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; उससे शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है।