1 Peter 3:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vaaise hee he paatiyo, tum bhee buddhmaianee se patnaiyon ke sath jeevan nirvah karo aur sree ko nirbal patra janakar usaka adar karo, yah samajhkar ki ham donon jeevan ke varadan ke varis haai, jis se tumharee praarthnaaen rook n jaaen..
Hindi 2017 (नया नियम)
वैसे ही हे पतियों, तुम भी बुद्धिमानी से पत्नियों के साथ जीवन निर्वाह करो और स्त्री को निर्बल पात्र जानकर उसका आदर करो, यह समझकर कि हम दोनों जीवन के वरदान के वारिस हैं, जिससे तुम्हारी प्रार्थनाएँ रूक न जाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसे ही हे पतियों, तुम अपनी पत्नियों के साथ समझदारी पूर्वक रहो। उन्हें निर्बल समझ कर, उनका आदर करो। जीवन के वरदान में उन्हें अपना सह उत्तराधिकारी भी मानो ताकि तुम्हारी प्रार्थनाओं में बाधा न पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतियो! आप समझदारी से अपना विवाहित जीवन व्यतीत कीजिए। अपनी पत्नी का ध्यान रखें और उसे शारीरिक दृष्टि से ‘अबला’ समझ कर तथा अपने साथ शाश्वत् जीवन के अनुग्रह की उत्तराधिकारिणी जान कर उसका समुचित आदर करें। यदि आप ऐसा करेंगे, तो आपकी प्रार्थनाओं में कोई बाधा नहीं पड़ेगी।
Hindi Bible HHBD
वैसे ही हे पतियों, तुम भी बुद्धिमानी से पत्नियों के साथ जीवन निर्वाह करो और स्त्री को निर्बल पात्रा जानकर उसका आदर करो, यह समझकर कि हम दोनों जीवन के वरदान के वारिस हैं, जिस से तुम्हारी प्रार्थनाएं रूक न जाएं।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar tum pati hei, to tum aapan patni ke saathe samajhdaari se raho. Uske aadar karo, kaahe ke u tumhaar rakam sṭrong nai hei, aur u tumhaar sañghe jeewan ke gifṭ baaṭe hei. Tab koi bhi cheej tumhaar preya ke rasta nai roki.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वैसे ही हे पतियो, तुम भी बुद्धिमानी से पत्नियों के साथ जीवन निर्वाह करो, और स्त्री को निर्बल पात्र जानकर उसका आदर करो, यह समझकर कि हम दोनों जीवन के वरदान के वारिस हैं, जिससे तुम्हारी प्रार्थनाएँ रुक न जाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे पतियो, तुम भी इसी प्रकार अपनी-अपनी पत्नी के साथ समझदारी से रहो, और उन्हें निर्बल पात्र जानकर और अनुग्रह के जीवन का सह-उत्तराधिकारी समझकर उनका आदर करो, जिससे तुम्हारी प्रार्थनाओं में बाधा न आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम, जो पति हो, इसी प्रकार अपनी-अपनी पत्नी के साथ संवेदनशील होकर रहो क्योंकि वह नारी है—निर्बल पात्र. जीवन के अनुग्रह के संगी वारिस के रूप में उसे सम्मान दो कि किसी रीति से तुम्हारी प्रार्थनाएं रुक न जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वैसे ही हे पतियों, तुम भी बुद्धिमानी से पत्नियों के साथ जीवन निर्वाह करो और स्त्री को निर्बल पात्र जानकर उसका आदर करो, यह समझकर कि हम दोनों जीवन के वरदान के वारिस हैं, जिससे तुम्हारी प्रार्थनाएँ रुक न जाएँ।