1 Peter 4:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he piryo, jo dukh roopee aagnai tumhare parakhne ke liye tum men bhdkee haai, is se yah samajhkar achambha n karo ki koi anokhee bat tum par beet rahee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे प्रियों, जो दु:ख रूपी अग्‍नि तुम्‍हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इससे यह समझकर अचम्‍भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे प्रिय मित्रों, तुम्हारे बीच की इस अग्नि-परीक्षा पर जो तुम्हें परखने को है, ऐसे अचरज मत करना जैसे तुम्हारे साथ कोई अनहोनी घट रही हो,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रिय भाइयो एवं बहिनो! आप लोगों की परीक्षा अग्‍नि से ली जा रही है। आप इस पर आश्‍चर्य नहीं करें, मानो यह कोई असाधारण घटना हो।
Hindi Bible HHBD
हे प्रियों, जो दुख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इस से यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dosto, tumme achambha ya dhakka nai lage ke chaahi jab tum ṭesṭ se jaata hei, to eise lagi jeise aagi ke beech se chal ke nikaarta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रियो, जो दु:ख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इस से यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे प्रियो, यह दुःख रूपी अग्‍नि जो तुम्हें परखने के लिए तुम पर आई है इससे यह समझकर आश्‍चर्यचकित न होना कि तुम्हारे साथ कोई अनोखी बात हो रही है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रियो, उस अग्नि रूपी परीक्षा से चकित न हो जो तुम्हें परखने के उद्देश्य से तुम पर आएगी, मानो कुछ अनोखी घटना घट रही है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रियों, जो दुःख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिये तुम में भड़की है, इससे यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है।