1 Peter 5:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sachet ho, aur jagate raho, kyonaki tumhara virodhaee shautan garjanevale sinh kee nai is khoj men rahata haai, ki kis ko faad khaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
सचेत हो, और जागते रहो, क्‍योंकि तुम्‍हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह के समान इस खोज में रहता है, कि किसको फाड़ खाए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने पर नियन्त्रण रखो। सावधान रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान एक गरजते सिंह के समान इधर-उधर घूमते हुए इस ताक में रहता है कि जो मिले उसे फाड़ खाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप संयम रखें और जागते रहें! आपका विरोधी, शैतान, दहाड़ते हुए सिंह की तरह विचरता है और ढूँढ़ता रहता है कि किसे फाड़ खाये।
Hindi Bible HHBD
सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह की नाई इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Saaodhaan raho aur jaagte raho. Tumhaar dusman, saitaan, ek garjewaala sher ke rakam hei, jon chuppe chuppe ghuume hei ki u koi pe hamla kare.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सचेत हो, और जागते रहो; क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह के समान इस खोज में रहता है कि किस को फाड़ खाए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सचेत और जागते रहो। तुम्हारा विरोधी शैतान, गरजनेवाले सिंह के समान इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धीरज रखो, सावधान रहो. तुम्हारा विरोधी शैतान गरजते हुए सिंह जैसे इस खोज में फिरता रहता है कि किसको फाड़ खाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह के समान इस खोज में रहता है, कि किसको फाड़ खाए।