1 Samuel 1:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake paati elakana ne us se kaha, jo tujhe bhla lage vahee kar, jab tak too usaka doodha n chhudaae tab tak yaheen ttharee raha keval itana ho ki yahova apana vachan poora kare. isaaliye vah sree vaheen ghar par rah gai aur apane putra ke doodha chhuttne ke samay tak usako pilatee rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हन्ना के पति एल्काना ने उससे कहा, “वही करो जिसे तुम उत्तम समझती हो। तुम तब तक घर में रह सकती हो जब तक लड़का ठोस भोजन करने योग्य बड़ा नहीं हो जाता। यहोवा वही करे जो तुमने कहा है।” इसलिए हन्ना अपने बच्चे का पालन पोषण तब तक करने के लिये घर पर ही रह गई जब तक वह ठोस भोजन करने योग्य बड़ा नहीं हो जाता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके पति एलकानाह ने उससे कहा, ‘जो कार्य तुम्‍हारी दृष्‍टि में उचित प्रतीत हो, वही करो। जब तक तुम बच्‍चे का दूध नहीं छुड़ा दोगी तब तक यहीं ठहरना। प्रभु तुम्‍हारे वचन को पूर्ण करे! ’ अत: हन्नाह घर पर ठहर गई। जब तक बालक ने दूध पीना नहीं छोड़ा तब तक वह उसको दूध पिलाती रही।
Hindi Bible HHBD
उसके पति एलकाना ने उस से कहा, जो तुझे भला लगे वही कर, जब तक तू उसका दूध न छुड़ाए तब तक यहीं ठहरी रह; केवल इतना हो कि यहोवा अपना वचन पूरा करे। इसलिये वह स्त्री वहीं घर पर रह गई और अपने पुत्रा के दूध छुटने के समय तक उसको पिलाती रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके पति एल्काना ने उससे कहा, “जो तुझे भला लगे वही कर। जब तक तू उसका दूध न छुड़ाए तब तक यहीं ठहरी रह; केवल इतना हो कि यहोवा अपना वचन पूरा करे।” इसलिये वह स्त्री वहीं घर पर रह गई और अपने पुत्र के दूध छूटने के समय तक उसको पिलाती रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके पति एलकाना ने उससे कहा, “तुम्हें जो कुछ सही लगे वही करो. शिशु के दूध छोड़ने तक तुम यहीं ठहरी रहो. याहवेह अपने वचन को पूरा करें.” तब हन्‍नाह घर पर ही ठहरी रहीं और बालक का दूध छुड़ाने तक उसका पालन पोषण करती रहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके पति एल्काना ने उससे कहा, “जो तुझे भला लगे वही कर जब तक तू उसका दूध न छुड़ाए तब तक यहीं ठहरी रह; केवल इतना हो कि यहोवा अपना वचन पूरा करे।” इसलिए वह स्त्री वहीं घर पर रह गई और अपने पुत्र के दूध छूटने के समय तक उसको पिलाती रही।