1 Samuel 1:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isee liye maain bhee use yahova ko arpan kar detee hoon ki yah apane jeevan bhr yahova hee ka bana rahe. tab us ne vaheen yahova ko dandvata kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और अब मैं इस बच्चे को यहोवा को दे रही हूँ। यह पूरे जीवन यहोवा का रहेगा।” तब हन्ना ने बच्चे को वहीं छोड़ा और यहोवा की उपासना की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं इसे प्रभु को अर्पित करती हूँ कि जब तक यह जीवित रहेगा, तब तक प्रभु को समर्पित रहेगा।’ तब हन्नाह ने वहाँ प्रभु की वंदना की।
Hindi Bible HHBD
इसी लिये मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूं; कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे। तब उस ने वहीं यहोवा को दण्डवत् किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी लिये मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूँ कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे ।” तब उसने वहीं यहोवा को दण्डवत् किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब मैं यह बालक याहवेह को ही समर्पित कर रही हूं. आज से यह बालक आजीवन याहवेह के लिए समर्पित है.” फिर उन सभी ने वहां याहवेह की स्तुति की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूँ; कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे।” तब उसने वहीं यहोवा को दण्डवत् किया।