1 Samuel 10:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shamooael ne aek kuppee tel lekar usake sir par undela, aur use choomakar kaha, kya isaka karan yah naheen ki yahova ne apane nij bhag ke upar pradhaan hone ko tera aabhaishok kiya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने विशेष तेल की एक कुप्पी ली। शमूएल ने तेल को शाऊल के सिर पर डाला। शमूएल ने शाऊल को चुम्बन किया और कहा, “यहोवा ने तुम्हारा अभिषेक अपने लोगों का प्रमुख बनाने के लिये किया है। तुम यहोवा के लोगों पर नियन्त्रण करोगे। तुम उन्हें उन शत्रुओं से बचाओगे जो उनको चारों ओर से घेरे हैं। यहोवा ने तुम्हारा अभिषेक (चुनाव) अपने लोगों का शासक होने के लिये किया है। एक चिन्ह प्रकट होगा जो प्रमाणित करेगा कि यह सत्य है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शमूएल ने तेल की एक कुप्‍पी ली। उसने तेल को शाऊल के सिर पर उण्‍डेला। तत्‍पश्‍चात् उसने उसका चुम्‍बन लिया और कहा, ‘प्रभु ने अपने निज लोग इस्राएलियों के अगुए के रूप में तुम्‍हारा अभिषेक किया है। तुम प्रभु के निज लोगों पर शासन करोगे। तुम उन्‍हें उनके चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से बचाओगे। प्रभु ने अपनी निज सम्‍पत्ति पर शासन करने के लिए अगुए के रूप में तुम्‍हारा अभिषेक किया है, इस बात का तुम्‍हारे लिए ये चिह्‍न होंगे:
Hindi Bible HHBD
तब शमूएल ने एक कुप्पी तेल लेकर उसके सिर पर उंडेला, और उसे चूमकर कहा, क्या इसका कारण यह नहीं कि यहोवा ने अपने निज भाग के ऊपर प्रधान होने को तेरा अभिषेक किया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शमूएल ने एक कुप्पी तेल लेकर उसके सिर पर उंडेला, और उसे चूमकर कहा, “क्या इसका कारण यह नहीं कि यहोवा ने अपने निज भाग के ऊपर प्रधान होने को तेरा अभिषेक किया है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और शमुएल ने ज़ैतून के तेल से भरी एक शीशी निकाली, और वह तेल शाऊल के सिर पर उंडेल दिया. तब उन्होंने शाऊल का चुंबन लेते हुए उनसे कहा, “याहवेह ने अपनी मीरास इस्राएल का अगुआ होने के लिए तुम्हारा अभिषेक किया है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शमूएल ने एक कुप्पी तेल लेकर उसके सिर पर उण्डेला, और उसे चूमकर कहा, “क्या इसका कारण यह नहीं कि यहोवा ने अपने निज भाग के ऊपर प्रधान होने को तेरा अभिषेक किया है?