1 Samuel 10:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan ke aek manushy ne uttr diya, bhla, unaka bap kaun haai? is par yah kahavat chalane lagee, ki kya shaaul bhee naabiyon men ka haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक व्यक्ति ने जो गिबियथ—एलोहिम में रहता था, कहा, “हाँ! और ऐसा लगता है कि यह उनका मुखिया है।” यही कारण है कि यह प्रसिद्ध कहावत बनी: “क्या शाऊल नबियों में से कोई एक है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनमें से एक व्यक्ति ने पूछा, ‘इन लोगों का पिता कौन है?’ इस कारण यह कहावत प्रचलित हो गई: ‘क्या नबियों में शाऊल भी एक नबी है?’
Hindi Bible HHBD
वहां के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, भला, उनका बाप कौन है? इस पर यह कहावत चलने लगी, कि क्या शाऊल भी नबियों में का है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां खड़े एक व्यक्ति ने प्रश्न किया, “और उनके पिता कौन हैं?” तब वहां यह लोकोक्ति हो गई: “क्या शाऊल भी भविष्यवक्ताओं में से एक हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है #?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?”